फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में आग : क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच, कई अधिकारियों के छूटने लगे पसीने

Thu, 22 Aug 2019 05:19 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के टीचिंग ब्लॉक में लगी भीषण आग का मामला अब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पास पहुंच चुका है। मामले में हौजखास थाना पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच अपराध शाखा को सौंपे जाने के आदेश जारी हो चुके हैं। हालांकि, अपराध शाखा तक केस की फाइल नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डूसू चुनाव को लेकर आधिकारिक सूचना जारी, 12 सितंबर को होगा मतदान

कहा जा रहा है कि एक से दो दिन में फाइल मिलने के बाद अपराध शाखा जांच शुरू कर देगी। हालांकि, पुलिस से इस मामले के स्थानांतरण पर कोई जवाब नहीं दिया गया। उधर, एम्स में अपराध शाखा के पास मामला जाने की सूचना फैलते ही कई अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं। बताया जा रहा है कि टीचिंग ब्लॉक में आग पर काबू पाने के बाद से अब तक कई तरह की लापरवाही सामने आ चुकी हैं। इसमें दिल्ली अग्निशमन विभाग की ओर से भी एनओसी को लेकर खड़े किए गए सवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी घटना को लेकर एम्स में चिकित्सीय और गैर चिकित्सीय गुटबाजी भी शुरू हो चुकी है। डॉक्टरों से लेकर नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तक हर कोई लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी की बात कर रहा है। प्रबंधन से जुड़े अधिकारी इसे लेकर डैमेज कंट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। कई डॉक्टरों ने तो सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें