छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज के तीनों सौतेले भाइयों से दूसरे दिन करीब सात घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। तीनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल पूछे गए। हालांकि बताया जा रहा है कि तीनों के बयानों में कोई विरोधाभास सामने नहीं आया है। इससे पहले तीनों से बुधवार को करीब 9 घंटे पूछताछ हुई थी।
शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिल, अशोक और अर्जुन को आमने-सामने बैठाकर दूसरे दिन पूछताछ की। पुलिस यह देखना चाहती थी कि इनके बयानों में कोई विरोधाभास तो नहीं है, जो कि नहीं मिला।