दो दिन पहले आप विधायक संदीप कुमार के सेक्स सीडी कांड के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच करने वाली है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कल सीडी को लेकर कमिश्नर से शिकायत की थी। टीवी चैनल पर यह मामला सामने आने के बाद आम पार्टी चारों ओर से निशाने पर है और विपक्ष केजरीवाल का इस्तीफा मांग रहा है।
क्राइम ब्रांच मामले की सत्यता की जांच करेगी और संबंधित लोगों से पूछताछ भी करेगी। बीजेपी विधायक ओम प्रकाश शर्मा और वकील विवेक गर्ग ने एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) में AAP के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।