फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर के 209 दिन बाद होगा गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का अंतिम संस्कार

Fri, 02 Sep 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
संदीप गाड़ौली
विज्ञापन
हरियाणा के मोस्ट वांटेड अपराधी गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर का विरोध कर अब तक दाह संस्कार नहीं किया। 209 दिन बाद गैंगस्टर का अंतिम संस्कार पैतृक गांव गाड़ौली में शुक्रवार की शाम को किया जाएगा।
विज्ञापन


गैंगस्टर की बहन सुदेश ने बताया कि उसकी कानून की लड़ाई जारी रहेगी। उसका कहना है कि अब तक की छानबीन में मामले की जांच कर रही एसआईटी दबाव में दिख रही है।

इसके चलते उसके भाई की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाय। सुदेश ने कहा कि संदीप का शव रखे हुए छह माह से ज्यादा हो गये हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

7 फरवरी को हुआ था एंकाउंटर

संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। शव को शुक्रवार सुबह की प्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा। जहां से उसे पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

बता दें कि गुड़गांव पुलिस टीम ने 7 फरवरी को मुंबई की अंधेरी में एयरपोर्ट मेट्रो होटल में ठहरे गैंगस्टर संदीप गाड़ौली को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था।

जिसको उसके परिजनों ने चुनौती दी और पूरी मुठभेड़ को फर्जी बताया। मुंबई की एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें