फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! नो-बॉल पर लड़ गए क्रिकेटर

Thu, 16 Jan 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में हार-जीत को लेकर मंगलवार को निठारी व खोड़ा कॉलोनी की टीम के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान खोड़ा टीम के खिलाड़ियों ने निठारी टीम के एक खिलाड़ी का सिर फोड़ दिया। उसे मरणासन्न हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने घायल युवक के भाई जियाउल की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शिप्रा कट के पास स्थित डी पार्क के मैदान में निठारी व खोड़ा कॉलोनी के युवकों में मैच हुआ।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ तीन जीत से ही बदल जाएगा धोनी का रिकॉर्ड

सेक्टर-16 स्थित झुग्गी निवासी शहनवाज खान अपने भाई सलमान और साथी छोटा के साथ निठारी टीम की ओर से मैच खेलने गया था।

मैच निठारी की टीम जीत गई, लेकिन एक नो-बाल को लेकर उसका दूसरी टीम से विवाद हो गया। खोड़ा की टीम ने दोबारा मैच खेलने का दबाव बनाया।

इस पर शहनवाज ने दोबारा खेलने से इनकार कर दिया और टीम को लेकर वापस लौटने लगा। आरोप है कि इससे नाराज खोड़ा टीम के विशाल, गौतम, साबिर, अजीत, अशोक, आकाश व विकास ने शहनवाज की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने सिर पर बल्ले से हमलाकर शहनवाज को घायल कर दिया और फरार हो गए। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें