आर्थिक तौर पर कमजोर होने के बावजूद परिश्रम के बल पर अनुरीत ने क्रिकेट की इंडिया-ए टीम में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने उधार के जूते पहन कर ये मुकाम हासिल किया है।
रेलवे से रणजी खेलने वाले अनुरीत का चयन आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ है। सेक्टर-34 बिलाबोंग स्कूल स्थित दिल्ली वंडर्स के दो खिलाड़ियों का चयन बुधवार को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ है।
अनुरीत सिंह का चार दिवसीय मैचों और उन्मुक्त चंद का वन-डे मैचों के लिए चयनित किया गया है।