फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम से क्रिकेटर का पर्स और मोबाइल चोरी, चोर ने क्रेडिट कार्ड से निकाले 80 हजार

Sun, 21 Jun 2020 04:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
क्रिकेट किट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 में रहने वाले जितेंद्र प्रताप नाम के एक क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने साथ हुए चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। बीपीटीपी थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया है कि उसका सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया, जिसमें से 80 हजार रुपये चुरा लिए गए हैं। इस वारदात को चोरों ने सेक्टर-63 स्थित छत्रपति क्रिकेट स्टेडियम पर अंजाम दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई फूल सिंह ने बताया कि जितेंद्र प्रताप सिंह सेक्टर-88 में रहते हैं। वह सेक्टर-63 स्थित छत्रपति क्रिकेट स्टेडियम में 14 मार्च सुबह करीब आठ बजे क्रिकेट मैच खेलने गए थे। वहीं पर उनका पर्स व अन्य सामान चोरी हो गया। उनका बैग क्रिकेट मैदान के पास मिल गया, लेकिन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन व 1500 रुपये नकद नहीं मिले। उनका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ कर दिया गया था। 

उन्होंने करीब आधे घंटे बाद दोबारा फोन किया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया और बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर फोन लेने के लिए बुला लिया। इसके बाद वह नहीं आया। इस घटना के बाद उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इस दौरान उनके क्रेडिट कार्ड से आठ बार में 80 हजार रुपये निकाले गए। डेबिट कार्ड का पिन बदलने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने बैँक से संपर्क कर अपना डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड बंद करा दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद शनिवार को मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें