अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में क्रिकेट लीग की शनिवार से शुरुआत हुई। लीग का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में खेल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। इसका आयोजन जेएनयू के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र कर रहे हैं जिसमें मानव शर्मा, आयुष आनंद , शशांक पांडे, अभिषेक यादव, देवांशु , कार्तिकेय दूबे और ऋषभ यादव शामिल है।
मुख्य आयोजक मानव शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य जेएनयू में खेल और शिक्षा दोनों को सामूहिक प्राथमिकता देना है। इसका आयोजन केंद्रीय बजट 2026-27 के युवा शक्ति विजन और खेलो इंडिया मिशन के तहत हो रहा है। आठ अप्रैल तक चलने वाले क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला टीम रुद्रा और तेजस स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया।