फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय में बैठे संयुक्त कमिश्नर हुए ठगी का शिकार, क्रेडिट कार्ड से निकले इतने रुपये

Tue, 27 Aug 2019 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

जनता को अपराधियों से आगाह करने वालों के साथ ही अगर कोई आपराधिक घटना हो जाए तो इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के साथ। वह अपने दफ्तर में बैठे-बैठे ही क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी का शिकार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के संयुक्त कमिश्नर अतुल कटियार क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी का शिकार हो गए और किसी ने उन्हें 28 हजार की चपत लगा दी। यह घटना तब हुई जब वह पुलिस मुख्यालय में मौजूद थे। उन्हें इसकी जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिली जब उन्हें दो मैसेज आए।

धोखाधड़ी के बाद संयुक्त कमिश्नर ने इसकी सूचना साइबर क्राइम यूनिट को दी और केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नौ अगस्त को अतुल कटियार के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से दस हजार रुपए फोनपे प्राइवेट लिमिटेड और 18,150 रुपए इंस्टामोजो के जरिए निकले। ये दोनों रकम सुबह महज चार मिनट के अंतराल में उनके बैंक खाते से निकल गई। उस वक्त वह पुलिस हेडक्वार्टर में अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। फोन पर रकम ट्रांजेक्शन के दो मैसेज देखते ही उन्होंने फौरन अपने कार्ड को ब्लॉक करवा दिया।

मामले की जांच में यह बात सामने आई है कि इस धोखाधड़ी से एक दिन पहले संयुक्त आयुक्त के पास मोबाइल पर बैंक की ओर से एक संदेश आया था। जिसमें बताया गया था कि क्रेडिट कार्ड में बोनस ले सकते हैं, वरना वह खत्म हो जाएगा।

इसी मैसेज में एक लिंक भी भेजा गया था ताकि बोनस प्वाइंट ले सकें। इस लिंक में कुछ जानकारी भरनी थी। यह काम संयुक्त कमिश्नर ने अपने एक स्टाफ को दे दी और इसके अगले दिन ही धोखाधड़ी की घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें