स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी के अलग अलग जगहों लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। लावारिस बैग राष्ट्रपति भवन के गेट संख्या एक व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 16 पर मिले।
सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते के साथ साथ पुलिस का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों ही मामलों को हॉक्स करार दिया।
पहली घटना में रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे राष्ट्रपति भवन की गेट संख्या एक पर बम रखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त समेत जिला के तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।