फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल में आग से मचा हड़कंप

Wed, 26 Mar 2014 01:27 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिखंड-3 स्थित वन मॉल की एक बंद दुकान में मंगलवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान के अंदर का सारा माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि आसपास की दुकानों में आग नहीं पहुंची और दमकल ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना माना जा रहा है।

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। वन मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित परचून की दुकान से लोगों ने धुआं निकलता देखा। इतने में अफरातफरी मच गई। लोग दुकान के पास पहुंचे तो शटर गर्म था। लोगों ने दमकल को आग लगने की सूचना दी। जब तक दमकल पहुंची धुआं बढ़ गया था और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मंगलवार को अवकाश होने के चलते ज्यादातर दुकानें बंद थीं लेकिन आग की सूचना मिलते ही मॉल में दुकान चला रहे कई दुकानदार भी आनन फानन में पहुंचे। मौके पर पहुंचे दुकानदारों से पता चला कि जिस दुकान में आग लगी है, वह जितेंद्र नेगी की है। इसमें वह परचून का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं, जिन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ ने बताया कि दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

घटना के समय दुकान बंद थी, जिसमें सिर्फ सामान का ही नुकसान हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा आग बढ़कर अन्य दुकानों में भी पहुंच सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें