फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वीडियो देखकर करता था शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट पर एटीएम मशीन को हैक करने की वीडियो देखकर भोले-भाले लोगों को चूना लगाने वाले एक शातिर बदमाश को दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने दबोचा है। आरोपी की पहचान जहानाबाद, बिहार निवासी पिंटू कुमार (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पिंटू एटीएम मशीन के बटन में फैवी क्विक या ब्लेड फंसा मशीन को हैंग (जाम) कर देता था। बाद में पीड़ित के जाने के बाद कैश निकाल लिया जाता था।

पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से हेराफेरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस पिंटू से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos

इस तरह हैंग कर देता था मशीन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मनदीप सिंह रनधावा ने बताया कि हरी नगर जैतपुर निवासी मदन कुमार ने बदरपुर थाने में एटीएम से 25 हजार रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

छह मई को वह मेन रोड जैतपुर स्थित एचडीएफसी के एटीएम गए। वहां एक युवक पहले से मौजूद था। मदन ने रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन मशीन हैंग हो गई।

मदन के बाद जाने के बाद एक-एक कर तीन ट्रांजेक्शन कर 25 हजार रुपये निकाल लिये गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

नए शिकार की तलाश में आया तो पकड़ा गया

छानबीन के बाद पहचान कर पुलिस ने शनिवार को बदलपुर इलाके से पिंटू को बाइक समेत दबोच लिया। आरोपी अपने नए शिकार की तलाश में आया था।

पिंटू ने बताया कि उसने इंटरनेट पर एक साइट से एटीएम को हैक करने की तकनीक सीखी थी। वह एटीएम के हैश या स्टार के बटन में ब्लेड या फेवी-क्विक फंसाकर मशीन को हैंग कर देता था।

पीड़ित जब अपना पिन नंबर बार-बार डालता तो यह उसे देख लिया करता था। बाद में धोखे से रुपये निकाल लिया करता था। पिंटू ग्रामीण इलाके में सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें