फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बीजेपी में दरार, विजय गोयल का इस्तीफा

Wed, 19 Feb 2014 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बुधवार को निराश होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


विजय गोयल ने मंगलवार को दिल्ली के लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कई वरिष्ठ नेता नहीं आए थे।

हालांकि विजय गोयल ने कहा कि वरिष्ठ नेता थके हुए हैं जिस कारण वह इस बैठक में नहीं आ पाए। लेकिन इसकी पीछे की कहानी कुछ और बताई जा रही है।

एक नेता ने नाम का खुलासा नहीं किए जाने के शर्त पर बताया कि दिल्ली के कई नेता विजय गोयल से नाराज चल रहे हैं, इसी कारण वह विजय गोयल की बुलाई मीटिंग में नहीं पहुंचते हैं।

इससे पहले भी दिल्ली चुनाव को लेकर पहले बीजेपी की ओर विजय गोयल का नाम मुख्यमंत्री के लिए उछल रहा था लेकिन अंत समय में हर्षवर्धन को पार्टी ने सीएम का उम्मीदवार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि गोयल के इस्तीफे के बाद हर्षवर्धन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

मंगलवार को लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए बुलाई इस बैठक में पार्टी ने निर्णय लिया कि हर सीट के लिए एक इनचार्ज को नियुक्त किया गया। गोयल ने बताया कि जीत ही एकमात्र लक्ष्य होगा। लेकिन इस्तीफे के बाद लग रहा है कि विजय गोयल के इस निर्णय को भी पलट दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें