फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन बेहद भारी रहेंगे: फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, स्मॉग व कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी

Fri, 03 Jan 2025 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आसमान में स्मॉग के साथ कोहरे की चादर लिपट गई है। यहां सांस लेना दूभर हो गया है। सबसे अधिक परेशानी सांस के मरीजों के साथ बुजुर्गों व बच्चों को हो रही है। हवा की गति कम होने के साथ ही वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दाखिल हो गई है। यही नहीं कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को एक्यूआई 371 दर्ज किया गया। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। रात के समय स्मॉग के साथ घने से घना कोहरा छाया रहेगा। इससे हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

शुक्रवार को सुबह से ही कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहा। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान में स्मॉग व कोहरे की मोटी चादर लिपटी रही। इससे धूप पूरी तरह से नहीं खिली। विवेक विहार, ओखला, नेहरू नगर, जहांगीरपुरी सहित 12 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी रहा। साथ ही, चांदनी चौक व द्वारका सहित 17 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। 

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। हालांकि, शाम को हवा की चाल छह किलोमीटर रही। इससे प्रदूषक कण और संघन हो गए। ऐसे में लोगों को स्मॉग का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली---------371
ग्रेटर नोएडा----334
नोएडा-------332
गाजियाबाद----309
गुरुग्राम-------292
फरीदाबाद------268
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-विवेक विहार-----437
-ओखला फेज-2----428
-नेहरू विहार--------427
-जहांगीरपुरी--------419
-डॉ.करणी सिंह शूटिंग रेंज----408
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें