प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ ही गायों की भी किस्मत बदलने की कोशिश शुरू हो गई है। यहां अब भैंस की तरह की गायों को भी ज्यादा दूध देने पर उनके संचालकों को पैसा मिलेगा। यह एक तरह से गायों का परफार्मेंस अवार्ड होेगा।
साहीवाल और प्रदेश की देसी गायों पर ही राशि मिलेगी। बस शर्त यह है कि गाय रोजाना छह लीटर से अधिक दूध दे रही हो। यह योजना पशुपालन विभाग ने बनाई है।
समझा जाता है कि गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ऐसा किया। इससे लोग भैंस की तरह ही गायों को भी पालने का रुझान बढ़ेगा।
ऐसी हर गाय को इसके लिए 10 हजार रुपये एक बार मिलेंगे। दूध की मात्रा जांचने के लिए विभाग की एक कमेटी किसान के आवेदन पर उसके घर जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग करेगी।