फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी हुई AK-47 कांग्रेस नेता के घर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन के घर से एके-47 बरामद की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छानबीन के दौरान कांग्रेस नेता रामबीर शौकीन के घर से प्रतिबंधित हथियार एके-47 और एक एसएलआर बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि एके-47 राइफल उत्तराखंड पुलिस की है। यह राइफल कुख्यात बदमाश अमित भूरा ने भागते वक्त पुलिस से लूटी थी।

उस वक्त अमित भूरा के साथ हाल ही में गिरफ्तार हुआ दिल्ली का वांटेड बदमाश नीरज बवाना भी था। बता दें कि रामबीर शौकीन नीरज बवाना के मामा लगते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के मोस्ट वांटेड अपराधी के मामा हैं शौकीन

जानकारी के अनुसार रामबीर शौकीन नीरज बवाना और उसके साथियों को पहले भी अपने घर पर संरक्षण दे चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि उसे आशंका है कि जिस संपत्ति से राइफल बरामद हुई है वो रामबीर शौकीन और नीरज बवाना की साझा प्रॉपर्टी हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार इस प्लॉट का इस्तेमाल अवैध हथियार छुपाने और अप‌राधियों को पनाह देने के लिए उपयोग किया गया था।

पुलिस के मुताबिक रामबीर शौकीन का इस घटना के बाद कोई पता नहीं है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें