फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल का ट्रामा सेंटर बना कोविड ब्लॉक, स्वास्थ्य मंत्री ने दौरा कर लिया सुविधाओं का जायजा

Fri, 03 Apr 2020 08:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के ट्रामा सेंटर को कोविड ब्लॉक में तब्दील कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को यहां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में भी एसएसबी को कोविड स्पेशल बनाया है। उन्होंने मरीजों के साथ बातचीत भी की।

विज्ञापन


आरएमएम अस्पताल में केन्द्रीय मंत्री ने फ्लू कार्नर, आपात देखभाल केन्द्र, ट्रामा सेंटर ब्लॉक और कोरोना स्क्रीनिंग सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने माइक्रो बायोलॉजी विभाग भी देखा जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नमूनों की जांच की जाती है। डॉ. हर्ष वर्धन ने संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल का सही पालन करके जांच के परिणामों में प्रमाणिकता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की सराहना की।

इसके बाद उन्होंने सफदरजंग अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस ब्लॉक को अति आधुनिक कोविड-19 आइसोलेशन प्रबंधन केन्द्र बनाया गया है जिसमें 400 आइसोलेशन और 100 आईसीयू बिस्तर हैं।
विज्ञापन


डॉ. हर्ष वर्धन ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा वह कठिन परिश्रम जारी रखें क्योंकि यह मानवता की सेवा के स्वरूप है। उन्होंने कहा कि देश को इन समर्पित पेशेवरों पर गर्व है। वहीं, प्रत्येक व्यक्ति घर में रहकर  सामूहिक महत्वपूर्ण प्रयास से इस रोग के फैलाव को रोकने का सशक्त प्रयास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें