फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई पर पत्नी और बच्चे के अपहरण का आरोप

Fri, 04 Apr 2014 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई पर उसकी पत्नी और बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमित कुमार ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चचेरे भाई सुरेंद्र (22) का पिछले कई सालों से उसके घर पर आना जाना था। 28 मार्च को उसके घर पर नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी पत्नी और तीन साल के बच्चे का अपहरण कर लिया।

इस दौरान उसने यूपी स्थित घर तक छानबीन की लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे एएसआई देवचरण के अनुसार, दोनों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन पता लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें