सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को उसकी अश्लील फोटो दिखा उसका चचेरा भाई ही उसे दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा।
प्रसव के कुछ दिन बाद ही चचेरे भाई ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया तो उसने पति को आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।
महिला थाना पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय महिला का विवाह डेढ़ साल पहले सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में ही रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद वह घर पर अकेली थी, इस दौरान उसका चचेरा भाई आ गया।