फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकअप से निकल बदमाश ने हवलदार को पीटा

Sun, 24 Jan 2016 09:27 PM IST
शुजात आलम/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी के दौरान एक बदमाश ने हवलदार को पीट दिया। यही नहीं आरोपी ने हवलदार के साथ जमकर गाली-गलोच भी की।
विज्ञापन


हवलदार पर भारी पड़ता देखकर अपने लोगों की मदद से आरोपी गौरव उर्फ भिंडी को काबू कर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं पीड़ित हवलदार नत्थूराम की शिकायत पर फर्श बाजार थाने में मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का एक और मामला भी दर्ज कर लिया गया।

गौरव गीता कालोनी में बैटरी चोरी के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक गीता कालोनी थाने में तैनात नत्थूराम ने चोरी के एक मामले में आरोपी गौरव को चार जनवरी को रंगे हाथों पकड़ लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

बदमाश ने अचानक किया हमला

आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को इसी मामले में आरोपी की पेशी थी। आरोपी को कोर्ट में बने लॉकअप से जज के कमरे तक ले जाते समय गौरव ने अचानक नत्थूराम पर हमला कर दिया।

आरोपी ने कई हवलदार को कई लात मारी। बाद में वह उसे बुरा भी कहने लगा। नत्थू ने उसे काबू करने की कोशिश वह उसके साथ गाली-गलोच करने लगा।

अन्य लोगों की मदद से उसे काबू किया गया। बाद में नत्थू की शिकायत पर एक और मामला गौरव उर्फ भिंडी के खिलाफ दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें