फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने वाले को भी रेप की सजा

Wed, 05 Mar 2014 02:08 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि वैवाहिक यौन प्रताड़ना के मामले को इस आधार पर रेप के अन्य मामलों से अलग नहीं रखा जा सकता कि आरोपी पीड़िता का पति है। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों को रेप के अन्य केसों की तरह ही निपटाया जाएगा। अदालत ने यह टिप्पणी आरोपी का जमानत आवेदन रद्द करते हुए की।
विज्ञापन


रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाऊ ने कहा कि विधायिका को वैवाहिक यौन शोषण व दुर्व्यवहार के मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। इस प्रकार के मामलों में महिलाएं अक्सर चुप रहती हैं। यह राज्य की जिम्मेदारी है कि वो ऐसे अपराध से पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान करे।

पढ़ें: मां की अश्लील फोटो बनाकर बेटी को कर दिया ईमेल

इस मामले में केशवपुरम निवासी महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति ने गर्भावस्था के दौरान उससे अप्राकृतिक कृत्य किया। सुनवाई के दौरान महिला ने अदालत से आग्रह किया कि वह पति पर निर्भर है।  उसकी जमानत स्वीकार की जाए। अदालत ने आवेदन खारिज करते हुए कहा कि महिला ससुराल में रह रही है।
विज्ञापन


ऐसे में स्पष्ट है कि वह ससुराल वालों के प्रभाव में है। अदालत ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार के मामलों में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने पर विचार क्यों नहीं किया गया। अदालत ने फैसले की प्रति पुलिस आयुक्त को भेजने का निर्देश देते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त को मामले को स्वयं देखने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें