नोएडा के सेक्टर 52 स्थित एक डायग्नोसिस सेंटर में 13 अप्रैल 2023 को रजत विहार में रहने वाली अर्चना मिश्रा का अल्ट्रासाउंड हुआ था। आरोप है कि मरीज के गुर्दे में 17.5 एमएम पथरी होने की रिपोर्ट दी। परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने नोएडा सेक्टर 61 में अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला की पथरी है ही नहीं।
इस पर भी पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं हुआ तो उसने तीसरी बार 21 अप्रैल 23 को नोएडा सेक्टर-11 स्थित अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया। इस बार भी पथरी जैसी कोई रिपोर्ट नहीं आई। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में अर्जी दी। इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।