फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कोर्ट ने ईडी को केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश, 26 नवंबर को अगली सुनवाई

Sat, 23 Nov 2024 10:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

ईडी ने कहा था कि आरोपपत्र दाखिल करते समय संबंधित प्राधिकारियों से आवश्यक मंजूरी ले ली गई थी। न्यायाधीश ने ईडी को नोटिस जारी कर उसे सुनवाई की अगली तारीख 26 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। याचिका में कथित आबकारी घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अपेक्षित मंजूरी की प्रति मांगी है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की याचिका पर निर्देश दिया। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें मंजूरी की प्रति नहीं दी गई है। अपनी याचिका में केजरीवाल ने बताया कि हाल ही में उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि आरोपपत्र दाखिल करते समय संबंधित प्राधिकारियों से आवश्यक मंजूरी ले ली गई थी। न्यायाधीश ने ईडी को नोटिस जारी कर उसे सुनवाई की अगली तारीख 26 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें