मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसायटी में सोमवार रात एक दंपति करीब 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। उनका आरोप है कि सायरन बजाने के बावजूद 30 मिनट तक कोई नहीं आया।
आखिरी में सोसायटी के लोगों ने मदद की। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ बैठक बुलाई है। औद्योगिक सेक्टर साइट-सी स्थित मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसायटी में सिद्धार्थ त्यागी परिवार के साथ यहां रहते है।
वे गरुग्राम की एक नामी कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार शाम वे पत्नी के साथ बाहर गए थे। रात को दस बजे वापस सोसायटी में लौटने पर 17वें फ्लोर पर अपने मकान में जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया।
उन्होंने बताया कि दो मंजिल पर जाने के बाद बिजली चली गई। लिफ्ट को नजदीक के किसी फ्लोर पर जाकर रुकना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीच में लिफ्ट रुकने से दोनों काफी घबरा गए।