फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाने को लेकर दंपति में झगड़ा, तीसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत

Fri, 21 Jun 2019 05:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

खोड़ा के आजाद विहार में रविवार को खाना बनाने को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर महिला घायल हो गई। घटना के बाद पति भाग गया। मकान मालिक और आसपास के लोग घायल महिला को दिल्ली के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां 17 जून की रात उसकी मौत हो गई। मकान मालिक की शिकायत पर खोड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मूलरूप से लखीमपुर खीरी के मितौली थानाक्षेत्र निवासी अरविंद कुमार खोड़ा के आजाद विहार में पत्नी रीना (28), बेटे (7) और बेटी (6) के साथ किराए के मकान में रहते हैं। वह नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। बीती 16 जून की रात अरविंद कहीं से घूमकर घर लौटे थे। इस दौरान पत्नी रीना से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस कदर मामला बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान रीना तीसरी मंजिल से गिर गईं। घटना के बाद अरविंद भाग गया।

मकान मालिक और आसपास के लोग रीना को नोएडा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डाक्टरों ने रीना को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 17 जून की रात रीना की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से खोड़ा पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने रीना के परिजनों और ससुराल वालों को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ खोड़ा सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि अरविंद के मकान मालिक भोला मिश्रा ने खोड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दी। पति अरविंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बृहस्पतिवार सुबह अरविंद को खोड़ा के इतवार पुश्ता से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


छत पर नहीं थी बाउंड्री
आरोपी पति अरविंद ने पुलिस को बताया कि खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रीना छत से गिर गई। छत पर कोई बाउंड्री नहीं थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें