फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिनर के बाद लॉन्ग ड्राइव पर निकला कपल, तेज रफ्तार ने ले ली जान

Tue, 21 Aug 2018 07:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्फ कोर्स रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बुलेट बाइक यूटर्न डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार रॉयल एनफील्ड के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार उनकी महिला दोस्त की पारस अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह गूगल में इंजीनियर थी।

विज्ञापन


बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद युवती करीब 70 फुट दूर जाकर गिरी और युवक 100 फुट तक घिसटता गया। दोनों एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद लॉन्ग ड्राइव पर निकले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के गुरुग्राम पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मूलरूप से केरल निवासी केविन मार्टिन रॉयल एनफील्ड बुलेट कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थे। वह दिल्ली में रह रहे थे। उनकी दोस्ती फरीदाबाद के सेक्टर-21 निवासी अंविता कांत से थी। दोनों जल्द शादी करने वाले थे। अंविता ने गूगल कंपनी में पिछले माह ही बतौर इंजीनियर ज्वाइन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

road accident
वह डीएलएफ फेज-5 स्थित एक पीजी में रहती थी। सोमवार को दोनों गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। वहां से दोनों लॉन्ग ड्राइव पर अंविता के घर फरीदाबाद जाने के लिए निकले थे। वे रात करीब डेढ़ बजे जब गोल्फ कोर्स रोड पहुंचे तो सड़क खाली होने के चलते केविन ने बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा बढ़ा दी।

जब बाइक जेनपेक्ट चौक के पास पहुंची तो सड़क के बीच में लगे यूटर्न डिवाइडर से बाइक टकरा गई। इस घटना में केविन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती को गंभीर हालत में पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बाइक की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रही होगी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि युवक के परिजन मुंबई में रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें