पुलिस जब कमरे के अंदर पहुंची तो पाया कि दोनों ने जहर खाया हुआ है। सल्फास की गोलियां उनके कमरे से ही मिली। आनन-फानन में उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों की शादी तय हो गई थी, लेकिन किसी कारण से लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया जिससे दोनों बेहद नाराज थे। माना जा रहा है कि इसी नाराजगी की वजह से दोनों ने अपने को खत्म करने का कदम उठा लिया। जानकारी ये भी मिली है कि दोनों ने जहर खाया फिर अपने-अपने परिवारों को इसकी जानकारी भी दी।