फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर तीन कांउटर बंद होने से लोग परेशान

Thu, 11 May 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 29 स्थित हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दिल्ली की लाइफ लाईन कही  जाने वाली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ा। 
विज्ञापन

मेट्रो  स्टेशन पर डी.एम.आर.सी द्वारा 8 टोकन काउंटर बनाए गये हैं। जिसमें से केवल 5 कांउटर ही उपयोग में हैं।

तकनीकी खराबी के कारण रोजाना 2-3 कांउटर रोजाना बंद रहते हैं।  इससे टिकट लेने वालों को परेशानी हो रही है। टिकट लेने वालों को काफी देर तक लाइन में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व सीनियर सिटिजन को हो रही है।

बता दें कि यह मेट्रो स्टेशन डी.एम.आर.सी के मुख्य स्टेशनों में से एक है। जो शहर के आसपास के कई इलाकों को दिल्ली से जोड़ता है। मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले महेश कहते हैं कि स्टेशन पर यात्रियों की सहायता करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए तीन मशीन है। ज्ञान न होने के कारण बहुत से लोग परेशान होते हैं। जिसके चलते उनहें टोकन कांउटर से ही टोकन लेना पढ़ता है। ऐसे में अगर टोकन कांउटर ही उपयोग में न हो ता  यात्रियों का परेशान होना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा का पूरा खयाल किया जाता है। यदि कोई काउंटर बंद रहता है तो उसकी जांच करायी जाएगी। 
प्रवक्ता डीएमआरसी गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें