फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की रंगदारी मांगने पहुंचा पार्षद पति

Sat, 25 Jan 2014 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेटल फैक्ट्री संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने रंगदारी की रकम लेते मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के देख रंगदारी मांगने पहुंचा पार्षद पति अपने एक साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की दो कारों को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बलबीर नगर शाहदरा निवासी वेदप्रकाश गुप्ता की आर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र में गुप्ता मेटल के नाम से दो फैक्ट्री है। उद्यमी ने बताया कि तीन माह से उसकी एक फैक्ट्री को कुछ लोग खरीदने की बात कर रहे थे, लेकिन वह फैक्ट्री नहीं बेेचना चाहते। उन्होंने फैक्ट्री के गेट पर नॉट फॉर सेल का बोर्ड भी लगा दिया था।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व अज्ञात लोगों ने रात के समय उस पर काला पेंट कर दिया था। वेदप्रकाश ने बताया कि बुधवार की शाम छह बजे 8-10 लोग फैक्ट्री में पहुंचे और फैक्ट्री को अपना बतातेे हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उन्होंने दो दिन में फैक्ट्री बंद कराने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को उन्होंने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी।

वेदप्रकाश ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने की जानकारी होने पर बदमाशों ने शुक्रवार को फैक्ट्री पर कब्जा करने की धमकी दी। एसएचओ लोनी ने बताया कि वेदप्रकाश की तहरीर पर बदमाशों को रंगे हाथों धर दबोचने के लिए सादा वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात किये थे।्र

रंगदारी मांगने पहुंचे शैलेंद्र निवासी साहिबाबाद, गजे निवासी निस्तौली, प्रवीण कलछेड़ा नोएडा, नितिन चौहान अर्थला तथा मोहित ब्रिज विहार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद पति सचिन डागर साहिबाबाद व सुभाष डागर निस्तोली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें