फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के मकान में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Jul 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को विजिलेंस ने कौशांबी की पार्षद के घर भी बिजली चोरी पकड़ी। पार्षद के भोवापुर गांव के शुक्र बाजार स्थित घर से मीटर और अन्य प्रपत्र नहीं मिलने पर टीम ने पार्षद पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभियान में करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता कपिल तेवतिया ने बताया कि शुक्र बाजार के पास बनी झुग्गी झोपड़ी व उसके आसपास मकानों में बिजली चोरी पाई गई। इनमें से एक मकान पूर्व पार्षद अतर सिंह का है।

अतर सिंह की पत्नी कौशांबी की पार्षद हैं। उन्होंने मकान किराए पर दे रखा है। यहां पर बिना कनेक्शन बिजली इस्तेमाल की जा रही थी।

मीटर के लिए आवेदन की पर्ची नहीं दिखाई गई। पूर्व पार्षद अतर सिंह ने बताया कि मीटर लगाने के लिए आवेदन दे रखा है, जिसकी रसीद उनके पास है।

जेई ने छापामारी में आठ लाख की बिजली चोरी पकड़ी
विजयनगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर बिजली चोरी की सूचना पर पावर कारपोरेशन के अफसरों ने बुधवार को जांच अभियान चलाया।

जेई बीके त्यागी ने बताया कि सुदामापुरी क्षेत्र में प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, बुद्धप्रकाश, किशन स्वरूप व पूनम भाटी के यहां विद्युत लाइन से डायरेक्ट चोरी होती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर तीन लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है। इनके पर पांच लाख रुपये का एसेंसमेंट लगाया जाना है।

इसकी वसूली को नोटिस जारी किया जाएगा। जेई ने बताया कि 17 और स्थानों पर बिजली चोरी होने की सूचना मिली है। इनके यहां छापामारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें