फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षा पास नहीं कर सका तो बन गया हथियार सप्लायर

Wed, 05 Dec 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपियों का नहीं है कोई आपराधिक रिकार्ड, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने उत्तम नगर और नजफगढ़ के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन पिस्टल, तीन कारतूस और एक वर्ना कार बरामद की गई है। 

विज्ञापन


पकड़ा गया एक युवक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था, पास नहीं कर पाने पर हथियार सप्लाई करने लगा। आरोपियों पर इससे पूर्व कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस इनसे पूछताछ कर हथियार मुहैया करवाने वाले की तलाश में जुटी है।

बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी अमन भारद्वाज(25), विशाल गहलोत(28) और अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी अंकुर चौधरी(22) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 29 नवंबर को सेक्टर 11 द्वारका के पास वाहनों की तलाशी के दौरान वर्ना कार सवार अमन और विशाल को पुलिस ने दबोचा। इनके पास दो पिस्टल और कारतूस मिले।

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अलीगढ़ से हथियार लाकर 40 से 50 हजार रुपये में बेचते थे  

आरोपियों ने रिमांड पर पूछताछ में पुलिस को बताया कि अलीगढ़ का रहने वाला अंकुर उसे हथियार मुहैया करता है, जिसे वह उत्तम नगर और नजफगढ़ के बदमाशों को बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियोें की निशानदेही पर गाजियाबाद से अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। 

उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस मिले। अंकुर ने पूछताछ में बताया कि वह अलीगढ़ से पिस्टल लाता था और फिर अमन और विशाल की मदद से बदमाशों को बेच देता था। मूलत: अलीगढ़ का रहने वाला अंकुर दिल्ली में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने आया था। वह द्वारका मोड़ पर किराए के मकान में रह रहा था। उसने कई प्रतियोगिता परीक्षाएं दी, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। 

अंकुर अलीगढ़ से 20 से 25 हजार में पिस्टल लेकर दिल्ली आता था।  उसे 40 से 50 हजार में बेच देता था। इससे होने वाले आमदनी को तीनों युवक आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अंकुर अब तक सात से आठ पिस्टल बेच चुका है। अमन और विशाल से दोस्ती होने से पहले भी वह एक से दो पिस्टल बेच चुका है। पुलिस का कहना है कि इससे पूर्व तीनों आरोपियों पर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें