फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भ्रष्टाचार केस में सजा कम का मतलब है भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना'

Sat, 19 Apr 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट देने के बदले में रिश्वत लेने वाले हिंदूराव अस्पताल के क्लर्क कंवर सिंह को मिली तीन वर्ष कैद की सजा को उचित ठहराया है। अदालत ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राहत प्रदान करने का अर्थ है, उसे बढ़ावा देना।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस मुरालीधर ने फैसले में कहा कि पेश साक्ष्यों व तथ्यों से स्पष्ट है, आरोपी ने याची से उसके पुत्र की मेडिकल रिपोर्ट देने के लिए पांच सौ रुपये बतौर रिश्वत ली थी। अदालत ने कंवर सिंह के फर्जी मामले में फंसाने के तर्क को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि चश्मदीदों के बयानों से स्पष्ट है कि दोषी ने उनके समक्ष रुपये लिए थे।

इसके अलावा दोषी यह भी साबित नहीं कर पाया कि बरामद राशि उसकी थी। निचली अदालत के फैसले में कोई भी कानूनी गलती नहीं है जिसमें हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, याची के पुत्र को दो जून 2001 को बुरी तरह से घायल हालत में हिंदूराव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वह 6 जून तक भर्ती रहा।

डॉक्टरों ने एमएलसी में मामूली रूप से घायल दिखाया था। याची ने कोर्ट केस में जरूरत के आधार पर मेडिकल रिपोर्ट मांगी। अस्पताल में रिकार्ड क्लर्क के रूप में कार्यरत कंवर सिंह ने इसके लिए एक हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें