फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने के इल्जाम में एक और पुलिसवाला अरेस्ट

Wed, 05 Feb 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान निर्माण के दौरान मालिक से जबरन वसूली के आरोप में पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने हेड कांस्टेबल सुमदेव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी सितंबर 2013 में शाहदरा थाने में तैनात था। मामले में तत्कालीन एसएचओ विक्रम सिंह का भी नाम आया था। शिकायत मिलने पर दोनों को लाइन में भेजकर दिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सुमदेव की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन


ब्रांच के अधिकारियों की मानें तो विक्रम सिंह के खिलाफ जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर उनकी भी गिरफ्तारी संभव है। पुलिस के मुताबिक, मामला सितंबर 2013 का है। ईस्ट गोरख पार्क (मकान नंबर-1/7284) में जोगेंद्र सिंह रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मकान बनवाना शुरू किया। आरोप है कि उस समय सुमदेव ने जोगेंद्र से मकान बनाने के एवज में रुपये मांगे। पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें