दिल्ली सचिवालय पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में तीनों नगर निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार एवं तीनों नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांगे जल्द पूरी करने की मांग की।
कर्मचारी पिछले 50 दिनों से आंदोलन कर रहे है लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं है। तीनों नगर निगम के कर्मचारियों ने एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राजघाट से अर्धनग्न होकर दिल्ली सचिवालय की ओर मार्च किया।