फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से एमिटी के छात्र की मौत, गाड़ी से शराब की बोतलें मिलीं

Fri, 24 Feb 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना एक्सप्रेसवे के पुस्ता रोड पर शनि देव मंदिर के पास बुधवार देर रात आई-20 कार डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गई। हादसे में कार चला रहे एमिटी के छात्र की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन


कार में शराब की बोतल मिली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शराब पीने की बात स्पष्ट होगी। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी कार्तिक सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था और विश टाउन जेपी में रह रहा था।

बुधवार रात को वह आई-20 कार में दोस्त मृगंाक के साथ पुस्ता रोड से सेक्टर-125 से विश टाउन जा रहा था। रात साढ़े दस बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक शराब पीकर कार चला रहा था।

student kartik (file photo) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह मृगांक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृगांक मूलरूप से डिब्रूगढ़ का रहने वाला है और एमिटी में बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है।

वह यहां सूरजपुर के पारस टेयरा में रहता है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल पर कार से शराब की बोतल मिली है। आशंका जताई जा रही है कि कार्तिक शराब पीकर कार चला रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसने शराब पी या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें