फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निगम कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत, गले में मिला फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अलीपुर के मुखमेलपुर की घटना, पत्नी पर विवाद कर घर से निकालने और मारपीट कर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर के मुखमेलपुर गांव में शुक्रवार सुबह दिल्ली नगर निगम के एक सफाई कर्मी 40 वर्षीय रवि कुमार का शव खाली प्लॉट में मिला है। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। मौके पर एक दूसरी रस्सी भी मिली है। शुरुआती जांच में पुलिस मौत का कारण फंदे से लटकने को बता रही है। लेकिन उसने खुदकुशी की है या किसी ने उसे मारकर लटकाया है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
मृतक के परिवार वालों ने रवि की पत्नी पर विवाद के बाद घर से निकालने, मारपीट और हत्या करवाने का आरोप लगाया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को वाल्मीकि मोहल्ला मुखमेलपुर स्थित खाली प्लॉट में रवि का शव पड़े होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन करने पर पता चला कि रवि का अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा था और वह कुछ समय से परेशान था। रवि की मां संतोष ने दावा किया कि घटना से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मारपीट के बाद उसकी पत्नी ने रवि को घर से बाहर निकाल दिया था। परिवार ने पत्नी पर रवि के साथ मारपीट करने और उसकी हत्या करवाने का आरोप लगाया। जबकि उसकी बहन ने अपनी भाभी पर अन्य लोगों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें