दिल्ली-एनसीआर के टॉप लेवल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स का वीकेंड पर हॉट सिटी में जमावड़ा लगता है। सबका एक ही मकसद है मेंटल हाईजीन पाना। जहां साइंटिफिक तरीके से प्रोफेशनल्स मेडीटेशन करते हैं और मानसिक शांति पाते हैं।
यह सब हो रहा है इंदिरापुरम की रेल विहार सोसायटी में, जहां विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुके मुनेश सिन्हा कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स को मेंटल हाईजीन की ओर खींच रहे हैं।
यह भी पढ़ें:फिर तो आप भी शान से कहेंगे ये है जिला गाजियाबाद
बात सिर्फ कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स पर आकर ही खत्म नहीं होती, उनके परिवार भी मेंटल हाईजीन का हिस्सा बन रहे हैं। ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पटना डेयरी प्रोजेक्ट और गायत्री मिल्क प्रोडक्ट जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहे मुनेश सिन्हा, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स को मेंटल हाईजीन और शांति की ओर मेडीटेशन के जरिए ले जा रहे हैं।
इनकी मेंटल हाईजीन और स्प्रिचुअल हीलिंग की कक्षा में रिटेल, सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग की फील्ड में काम कर रहे टॉप प्रोफेशनल्स हैं। यहां पर दिल्ली, साउथ एक्स, द्वारिका और नोएडा से हर शनिवार और रविवार को कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स आते हैं और सबकुछ भूलकर नोबल आर्ट ऑफ लिविंग को समझते हैं।
यह पहली बार है जब हॉट सिटी में ऐसा कुछ देखने में आ रहा है। जहां कॉरपोरेट जगत से जुड़े उच्च पदों पर कार्यरत लोग मेंटल हाईजीन की ओर रुझान दिखा रहे हैं।
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जरूरत बनी मानसिक शांति:
आजकल जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी है कि इंसान हमेशा तनाव में रहता है। हर व्यक्ति इससे छुटकारा पाना चाहता है। इसी के चलते लोग ध्यान और साधना की ओर रुझान दिखा रहे हैं। मुनेश कहते हैं कि ये एक बेहतर तरीका है, जिससे लोगों को मानसिक शांति मिलती है और वे बेहतर तरीके से जीवन में आगे बढ़ते हैं।
क्या होता है यहां:
- जन्म से मुक्ति तक ज्ञान के लिए नोबल आर्ट ऑफ लिविंग
- ध्यान और साधना
- भारतीय सभ्यता को समझने का ज्ञान
- साइंटिफिक तरीके से शरीर और आत्मा की शुद्धि
- बिहेवियर थेरेपी