जिला क्रिकेट एसोसिएशन, नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से कारपोरेट टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा।
इस लीग में विभिन्न कारपोरेट घरानों की 16 टीमें भाग लेंगी। लीग का आयोजन 16 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा। लीग में डे-नाइट मुकाबले खेले जाएंगे। जिसका फाइनल मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा।
कारपोरेट क्रिकेट लीग में चार-चार टीमों के चार ग्रुप बनाए जाएंगे। इस लीग के मुकाबले वीकेंड यानि शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। लीग मैचों का लाइव हाल जानने के लिए मैदान में कलर एलईडी स्कोर बोर्ड लगाया जाएगा।
इस लीग पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। लीग में एंट्री के लिए 8 अप्रैल तक टीमों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। टीमों को ग्रु़प में बांटने के लिए 10 अप्रैल को ड्रा होगा।
संयुक्त निगमायुक्त -4 रोहित यादव के मुताबिक, इस लीग के आयोजन से यहां की कॉरपोरेट टीमों को खेलने और एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।
लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 व 29 मई को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले पांच जून को होंगे।