फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण: 18-44 साल के लोगों को सरकारी स्कूलों में भी लगेगा टीका, 77 स्कूल अस्पताल से जुड़ेंगे

Sun, 02 May 2021 11:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 18 साल से 44 साल तक के नागरिकों का टीकाकरण शुरू होने में अभी समय है, लेकिन दिल्ली सरकार लगातार इसकी तैयारियां तेजी से कर रही है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 18 साल से 44 साल तक के नागरिकों का टीकाकरण शुरू होने में अभी समय है, लेकिन दिल्ली सरकार लगातार इसकी तैयारियां तेजी से कर रही है। दिल्ली सरकार ने एलान किया है कि 18 से 44 साल तक के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के 77 स्कूलों में भी टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। इन स्कूलों को स्थानीय अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। इस तरह ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाकर जल्दी से जल्दी बड़ी आबादी को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। 

हालांकि अभी दिल्ली सरकार के पास बड़ी संख्या में टीकाकरण शुरू करने लायक वैक्सीन की डोज उपलब्ध नहीं है। इसलिए सरकार अभी अपनी तैयारियां कर रही है। जब वैक्सीन की मात्रा दिल्ली में पर्याप्त मात्रा में होगी तब यहां 18 से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें