फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा एक कोरोना संदिग्ध, टूटा पैर

Sun, 05 Apr 2020 11:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कोरोना संदिग्ध मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह 31 मार्च को यहां भर्ती हुआ था, लेकिन अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन


आज सुबह मरीज तीसरी मंजिल से कूदा लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार वह तीसरी मंजिल से कूदा तो वह अस्पताल की पहली मंजिल पर डले टिन शेड पर जा गिरा। इसके बाद वह जमीन पर गिरा जिससे उसका पैर टूट गया है।

डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि वह कोरोना के संक्रमण के चलते काफी डरा हुआ था जिस कारण उसने आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें