फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डरा रहा है कोरोना: 'एक सप्ताह में 35 मौतें', सोमवार को मिले 689 नए केस और तीन ने गंवाई जान

Mon, 24 Apr 2023 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बिधूड़ी ने कहा कि इस समय जिन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं, उनमें दिल्ली दूसरे नंबर पर है। केरल, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तो कोरोना की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दिल्ली सरकार की ओर से बस एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 689 नए केस मिले है। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बीते एक सप्ताह में कोरोना से 35 लोगों की मौत बताते हुए चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 1253 मरीजों को छुट्टी दी गई। रविवार को 2342 लोगों की कोरोना जांच हुई। 29.42 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में कोरोना से ठीक हुए मरीजों के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 5011 रह गई हैं। इनमें से 3960 मरीज होम आइसोलेशन में और 362 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि दिल्ली में संक्रमण दर अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। हर चार में से एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। बिधूड़ी ने आगे कहा कि इस समय जिन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं, उनमें दिल्ली दूसरे नंबर पर है। केरल, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तो कोरोना की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

वहां मास्क अनिवार्य किया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केवल एडवाइजरी ही जारी की है कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर और अस्पतालों में मास्क पहनना चाहिए। बिधूड़ी ने पूछा है कि सरकार बताए कि उसने कितनी टीमें भीड़भाड़ वाली जगहों पर तैनात की हैं। जनता को जागरूक करने के लिए क्या कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें