फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

142 किलो की महिला की हुई घुटने की सर्जरी: मोटापे के कारण चलने में हो रही थी परेशानी, करना पड़ा रिप्लेसमेंट

Mon, 24 Apr 2023 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मरीज का कहना है कि पहले उसका वजन 100 किलो के करीब था। वजन बढ़ने के कारण शारीरिक गतिविधियां कम हो गई जिससे वजन बढ़ने लगा और दिक्कत बढ़ गई। 
विज्ञापन
जलवंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत निवासी 142 किलोग्राम वजन वाली 60 वर्षीय जलवंती का सफल यूनिलैटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। सर्जरी के करीब एक माह बाद वह अपने पैरों पर चल रही है। जबकि महिला का वजन हाई रिस्क स्तर का था। मोटापे के कारण वह गंभीर अर्थराइटिस के दर्द से परेशान थी। इससे उसके दोनों घुटनों में गंभीर समस्या हो गई।

विज्ञापन

इस बारे में प्राइमस अस्पताल के आर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ. सी एस यादव ने कहा कि 142 किलोग्राम वजन वाली मरीज की सर्जरी काफी गंभीर थी। घुटनों के दर्द के कारण वह अपने पैरों पर एक मिनट से ज्यादा समय तक खड़ी नहीं हो सकती। 

समस्या को देखते हुए घुटनों का ऑपरेशन किया और इम्प्लांट्स की उम्र बढ़ाने के लिए इम्प्लांट्स और एक सपोर्टिंग एक्सटेंशन रॉड से बदल दिया। साथ ही महिला को वजन कम करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन

वहीं मरीज का कहना है कि पहले उसका वजन 100 किलो के करीब था। वजन बढ़ने के कारण शारीरिक गतिविधियां कम हो गई जिससे वजन बढ़ने लगा और दिक्कत बढ़ गई। समस्या बढ़ने के बाद यह सर्जरी करवानी पड़ी। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ ही दिनों में वह सामान्य रूप से न केवल चलने फिरने लगेंगी, बल्कि सामान्य जीवन भी बिता सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें