फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में 5062 संक्रमित, 41 मौतें, 4665 रोगियों ने दी संक्रमण को मात

Sat, 31 Oct 2020 10:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में तीन दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ कमी आई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 5062 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जबकि 41 मरीजों की मौत हुई। विभिन्न अस्पतालों से 4665 मरीजों को छुट्टी दी गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 3,86,706 हो गई है। इनमें 3,47,476 मरीज ठीक हो गए हैं। 6511 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइलोलेशन में 20093 मरीजों का इलाज चल रहा है। 6259 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। 

वहीं, कोविड केंद्र में 970 और 335 स्वास्थ्य केंद्र में उपचाराधीन हैं। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 8.26 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.68 फीसदी है। 10 दिन की मृत्युद र की बात करें तो यह 0.83 फीसदी है।
विज्ञापन


शनिवार को 44330 लोगों की जांच की गई। रोजाना के मुकाबले करीब 15 हजार टेस्ट कम हुए हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा भी घटा है। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 246352 जांच की जा रही है। अब तक 46,80, 695 टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन 3374 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें