फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली मार्केट में दो कोरोना संदिग्ध मिलने पर पूरा इलाका सील, एक दुकान मालिक पर भी होगा केस

Thu, 09 Apr 2020 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली का एक इलाका जो हुआ सील - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

लुटियन दिल्ली की बंगाली मार्केट में दो कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद पूरी मार्केट को सील (कंटेनमेंट) कर दिया गया है। वहीं, एक पेस्ट्री की दुकान पर 35 लोगों के एक साथ मिलने के बाद मध्य जिला प्रशासन ने पुलिस को दुकान के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बुधवार की रात नई दिल्ली नगर पालिका परिषद(एनडीएमसी) और मध्य जिला की प्रशासनिक टीम ने पहुंच कर करीब 325 घरों और मार्केट में दो हजार लोगों की जांच की। इस दौरान दो कारीगरों में बुखार पाया गया। यह गंदगी में भी रह रहे थे।

इसके अलावा 35 लोग बिना किसी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक दुकान की छत पर थे। लॉकडाउन की वजह से यह लोग यहीं रह गए थे। इसे देखते हुए जिलाधिकारी तन्वी गर्ग ने एनडीएमसी को पत्र लिख दोनों लोगों का टेस्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, 35 लोगों को शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने नई दिल्ली के डीसीपी को पत्र जारी कर इलाके में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए निर्देश दिया है। इसके साथ ही बंगाली मार्केट को जोड़ने वाले बाबर लेन, बाबर रोड, टोडरमल रोड और स्कूल लेन को कंटेनमेंट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें