फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के इलाज के लिए निजी अस्पतालों की दरें तय, गुरुग्राम के ही नहीं, दिल्ली व अन्य जगहों के लोगों को भी होगा लाभ

Fri, 26 Jun 2020 05:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इलाज के लिए निजी अस्पतालों की दरें निर्धारित करने से गुरुग्राम जिले के निवासियों को भारी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, गुरुग्राम में इलाज के लिए आने वाले दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों के लोगों को लाभ होगा।

विज्ञापन


दरअसल गुरुग्राम में अनेक नामी अस्पताल है और उनमें गुरुग्राम के साथ-साथ राज्य के तमाम जिलों और दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों के लोग भी इलाज कराने आते है। कोरोना महामारी से ग्रस्त मरीजों का इलाज करने के दौरान इन अस्पताल के खिलाफ राज्य सरकार को मोटी रकम लेने की शिकायतें मिल रही थी।

गुरुग्राम के उपायुक्त अमित खत्री एवं नगर निगम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के मामले में इलाके के निजी अस्पतालों को दो श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन


पहली श्रेणी में ऐसे अस्पताल रखें गए हैं जो नेशनल एक्रीडेटिड बोर्ड फॉर हॉस्पीटल्स एंड हैल्थकेयर प्रोवाइडर्स (नाभ) से मान्यता प्राप्त नही हैं, जबकि दूसरी श्रेणी में ज्वाइंट कमीशन इंटरनेशनल (जेसीआई) और नाभ से मान्यता प्राप्त अस्पतालों को रखा गया है।

गैर मान्यता प्राप्त अस्पतालों में रेट 8 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक निर्धारित किए गए हैं। मरीज ज्यादा गंभीर नहीं होने पर उसके लिए दाखिल होने पर आइसोलेशन बैड का प्रतिदिन का रेट 8 हजार रुपये रखा गया है और गंभीर मरीज के लिए आईसीयू में बिना वेंटिलेटर के 13 हजार रुपये प्रतिदिन और वेंटिलेटर के साथ 15 हजार रुपये प्रतिदिन तय किए गए हैं। ये रेट एक पैकेज के तौर पर होंगे जिसमें जांच, रेडियोलॉजिकल डायग्नोसिज, दवा आदि सब शामिल होंगे।

इसी प्रकार नाभ व जेसीआई मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए 10 हजार रुपये प्रतिदिन से लेकर 18 हजार रुपये प्रतिदिन के रेट तय किए हैं। कम बीमार व्यक्ति को ऑक्सीजन के साथ आइसोलेशन बैड 10 हजार रुपये प्रतिदिन में मिलेगा और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को आईसीयू में बिना वेंटिलेटर केयर का बैड 15 हजार रुपये और वेंटिलेटर के साथ 18 हजार रुपये प्रतिदिन के रेट पर मिलेगा। यह भी एक पैकेज के तौर पर होगा।

उन्होंने बताया कि प्राइवेट लैब में टैस्टिंग के रेट भी निर्धारित किए गए हैं। अब आरटी पीसीआर का रेट 2400 रुपये तय किया गया है। वहीं आयुष विभाग इम्युनिटी बूस्टर दवाएं भी दे रहा है। विभाग ने अब तक एक लाख 80 हजार इम्युनिटी किट वितरित किए है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में अब कोरोना के मामलों में ठहराव देखा गया है और कई बार तो नए पॉजीटिव रिपोर्ट हो रहे मामलों की संख्या से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है। जिले में अब कोरोना की टेस्टिंग में भी वृद्धि हुई है। औसतन प्रतिदिन 700 सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। गुरूग्राम के सामान्य अस्पताल में भी आरटीपीसीआर टेस्टिंग मशीन लगाई गई है और रैपिड एंटीजन टेस्ट की किट भी जिले को प्राप्त हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें