फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के विदेशी क्वारंटीनों से साकेत के निवासी परेशान, लिखी जिलाधिकारी को चिट्ठी

Sat, 04 Apr 2020 02:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • साकेत बस्ती के बीच बने स्कूल को बनाया क्वारंटीन स्थल, अधिकतर विदेशी
  • स्कूल की बाऊंड्री आदि पर चढ़कर कर रहे हैं अभद्रता
विज्ञापन
तबलीग जमात - फोटो : पीटीआई (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज के क्वारंटीन किए गए लोगों ने दिल्ली में साकेत के जे, एम, एल, क्यू समेत कई ब्लाक के लोगों का जीना हराम कर दिया है। इनमें अधिकतर बांग्लादेश, इंडोनेशिया समेत कुछ अन्य देशों के नागरिक हैं।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि सरकार ने निजामुद्दीन की इमारत से निकाले गए लोगों को साकेत के बीचोंबीच स्थित सरकारी स्कूल में आइसोलेट किया गया है। ये सभी क्वारंटीन किए गए लोग लगातार स्कूल की बाऊंड्री आदि पर चढ़कर अभद्रता कर रहे हैं।

इनके थूकने, खांसने और छींकने से आसपास की कालोनी के सभी लोग मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अशोक सिंह का कहना है कि अमेरिका में कोरोना का वायरस हवा में काफी दूर तक व्यक्ति तक को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन


इस तरह की सूचनाएं भी साकेत के लोगों को परेशान कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की एक यूनिट स्कूल के पास पहरा दे रही है। बताते हैं दिल्ली पुलिस के जवान भी परेशान हैं।

रेजीडेट वेलफेयर एसोसियेशन ने की है शिकायत

साकेत रेजीडेंट वेलफेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष रामपाल वर्मा, सचिव आरपी गोयल समेत अन्य ने जिलाधिकारी साकेत से तब्लीगी जमात के लोगों को हटाने का अनुरोध किया है। अशोक सिंह बताते हैं कि जिलाधिकारी से मिलकर वेलफेयर एसोसियेशन ने तबलीगियों को आवासीय बस्ती से कहीं और ले जाकर क्वारंटीन करने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें