ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कोरोना के 3 मरीजों की रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर निगेटिव आ चुकी है। बावजूद इसके जिम्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।
जिम्स अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि संक्रमण खत्म होने के बाद भी यदि दोबारा लक्षण दिखाई दिए तो मरीज को आइसोलेट किया जाएगा। इन मरीजों पर 14 दिन तक नजर रखी जाएगी और लक्षण दिखने पर अस्पताल लाकर उपचार किया जाएगा।
जिम्स में कुल 10 मरीज भर्ती थे। इनमें से तीन की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ चुकी है। वहीं, एक को घर भेजा जा चुका है, जबकि शेष दो को घर भेजने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को एक संक्रमित के और बढ़ने के बाद जिम्स में अब फिर मरीजों की संख्या 8 हो गई है।