फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफदरजंग में लगा आपातकाल, कार्यक्रम और कार्यशाला पर रोक

Thu, 12 Mar 2020 03:49 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सफदरजंग अस्पताल में आपातकाल लग चुका है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी तरह के कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशाला आदि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विज्ञापन


वहीं अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल सहित पूरे स्टाफ को एकजुट होकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित भी किया है। इस समय देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज सफदरजंग अस्पताल और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों ही अस्पतालों में 14-14 पॉजिटिव मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि सफदरजंग में 10 और आरएमएल अस्पताल में पांच संदिग्ध मरीज भी भर्ती हैं।

सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बुधवार को 12 में से दो संदिग्ध मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें देर शाम को छुट्टी दे दी गई। अन्य सभी 10 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। इनमें से एक मरीज बुधवार को ही संदिग्ध अवस्था में आपातकालीन वार्ड पहुंचा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 में से दिल्ली के पांच, आगरा के छह, गाजियाबाद और जयपुर के एक-एक संक्रमित मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अनुसार, बुधवार शाम तक उनके यहां पांच संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। इनके सैंपल लेकर एम्स में जांच के लिए भेज दिए हैं। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दिल्ली में सैंपल लेने के बाद पहली जांच एम्स और आशंका होने पर दोबारा पुणे स्थित आईसीएमआर की लैब में जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें