फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में आज मिले 14 नए संक्रमित, जिले में कुल 359 मरीज

Mon, 25 May 2020 07:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ जिले में लॉकडाउन के नियमों में छूट दे दी गई है, तो वहीं दूसरी ओर हर रोज दर्जन भर से अधिक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को भी जिले में 14 नए मरीज पाए गए। इसी के साथ जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है, जिनमें से 119 एक्टिव मामले हैं। वहीं आज पांच मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। 

बताया गया कि इनमें से 10 संक्रमित नोएडा सेक्टर 16 स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारी है। इनमें से 9 गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक दिल्ली का निवासी है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिस कंपनी में वे काम करते हैं उसकी पांच मंजिला इमारत को सील कर सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। 

वहीं गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने आज हवाई यात्रा कर नोएडा आने वाले लोगों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलु उड़ानों के माध्यम से आकर जिले में प्रवेश करने वाले यात्रियों को सरकार द्वारा जारी किए गए लिंक http://reg.upcovid.in पर अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


यह लिंक हवाई अड्डे पर विभिन्न स्थानों पर दिखाया जाएगा और इसकी लगातार घोषणा भी की जाएगी। हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ दल द्वारा सफल पंजीकरण डिस्प्ले की जांच करने के बाद ही यात्रियों को परिसर से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें