उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ जिले में लॉकडाउन के नियमों में छूट दे दी गई है, तो वहीं दूसरी ओर हर रोज दर्जन भर से अधिक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।
14 new #COVID19 positive cases reported today, taking the total number of positive cases in the district to 359 with 119 active cases: District Surveillance Officer, Gautam Budh Nagar district pic.twitter.com/y0kwABofEx
बताया गया कि इनमें से 10 संक्रमित नोएडा सेक्टर 16 स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारी है। इनमें से 9 गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक दिल्ली का निवासी है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिस कंपनी में वे काम करते हैं उसकी पांच मंजिला इमारत को सील कर सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है।
वहीं गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने आज हवाई यात्रा कर नोएडा आने वाले लोगों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलु उड़ानों के माध्यम से आकर जिले में प्रवेश करने वाले यात्रियों को सरकार द्वारा जारी किए गए लिंक http://reg.upcovid.in पर अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।